खबरjamshedpur-SE-rly-दक्षिण पूर्व रेलवे की आठ ट्रेनें हावड़ा के बजाय शालीमार स्टेशन से...
spot_img

jamshedpur-SE-rly-दक्षिण पूर्व रेलवे की आठ ट्रेनें हावड़ा के बजाय शालीमार स्टेशन से खुलेगी, तीन ट्रेनों का बदला टर्मिनल, जानें किस किस ट्रेनों का हुआ बदलाव

राशिफल


जमशेदपुरः दक्षिण पूर्व रेलवे की आठ ट्रेनों के पड़ाव टर्मिनल में बदलाव करते हुए हावड़ा की जगह शालीमार से चलाने का निर्णय लिया है. इसमें टाटानगर से गुजरने वाली तीन ट्रेनें भी शामिल है. दक्षिण पूर्व रेलवे चीफ पैसेंजर ट्रांसपोटेशन मैनेजर आशीष भाटिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 02101-02102 एलटीटी-हावड़ा-एलटीटी स्पेशल आगामी चार नवंबर से शालीमार स्टेशन से खोली जाएगी. चार नवंबर को एलटीटी से आने वाली स्पेशल ट्रेन शालीमार में ही यात्रा समाप्त करेगी, जिसके बाद उसी दिन रात 21.05 बजे शालीमार से एलटीटी के लिए प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलती है.(नीचे भी पढ़े)

इसके अलावा 09205–09206 हावड़ा पोरबंदर साप्ताहिक स्पेशल आगामी 13 जनवरी से शालीमार से खुलेगी. पोरबंदर से शालीमार में यात्रा समाप्त करने के बाद 15 जनवरी को शालीमार स्टेशन से रात 21.05 बजे खुलेगी. वहीं, 02905-02906 ओखा हावड़ा ओखा साप्ताहिक ट्रेन आगामी 18 जनवरी से शालीमार में यात्रा समाप्त करते निर्धारित समय 21.05 बजे शालीमार से प्रस्थान करेगी. 

दक्षिण पूर्व रेलवे की ये ट्रेनें भी शालीमार से खुलेगी

ट्रेन संख्या व नाम                                                                      कब से
08047-08048 —- हावड़ा वीएसजी हावड़ा स्पेशल (सप्ताह में चार दिन)    3 जनवरी
08645-08646—-हावड़ा हैदराबाद हावड़ा डेली स्पेशल                          5 जनवरी
02543-02544—-हावड़ा एमएएस हावड़ा डेली स्पेशल                           15 जनवरी
02087-02088—-हावड़ा पुरी हावड़ा डेली स्पेशल                                 15 जनवरी
08410-08409—पुरी हावड़ा पुरी डेली स्पेशल                                       15 जनवरी

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading