खबरJamshedpur- साकची के बसंत सिनेमा के पास एक ज्वेलर्स शॉप से अंगूठी...
spot_img

Jamshedpur- साकची के बसंत सिनेमा के पास एक ज्वेलर्स शॉप से अंगूठी चोरी करने वाले आरोपी शेख सलमान को पुलिस ने चाईबासा हाता रोड से किया गिरफ्तार

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के बसंत सिनेमा के पास मंगलवार को ज्वेलर्स शॉप से अंगूठी चोरी करने वाले आरोपी शेख सलमान को पुलिस ने बुधवार को हाता चाईबासा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी शेख सलमान को ज्वेलर्स शॉप से गिरफ्तार किया था। उसके पास से अंगूठी भी बरामद हो गई थी। उसकी महिला मित्र फरजाना परवीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन शेख सलमान थाने से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने हाता चाईबासा मार्ग से उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे साकची थाने ले गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं उसकी महिला मित्र फरजाना परवीन को पुलिस ने जेल भेज दिया है। फरजाना ने पुलिस को बताया कि वह कपाली की रहने वाली है। सलमान गोलमुरी मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है। फरजाना का पति विदेश में है। वह इधर बीच शेख सलमान के संपर्क में आई थी और फिर दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। यह पुलिस जांच में पता चला है। गौरतलब है कि सलमान मंगलवार को महिला मित्र और एक किशोर के साथ बसंत राजेंद्र ज्वेलर्स गया था। वहीं से उसने अंगूठी चोरी की और बाहर निकल कर एक ऑटो चालक को दे दी थी। बाद में पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर ऑटो चालक के पास से अंगूठी बरामद कर ली थी। पुलिस ने सलमान के साथ ही उसकी महिला मित्र फरजाना को भी गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन शेख सलमान सुबह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading