Jamshedpur sikh preacher on nasha : सिख धर्म प्रचारक ने युवाओं को नशे के बजाय गुरबाणी और गुरुघर से जुड़ने के दिये संदेश, जमशेदपुर में नशे के बढ़ते प्रचलन पर जतायी गहरी चिंता

राशिफल

जमशेदपुर : लौहनगरी के रूप में प्रसिद्ध जमशेदपुर नशे का हब बनता जा रहा है जो नौजवानों को तबाही के रास्ते पर धकेल रहा है. सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा नौजवानो को गुरुबाणी और गुरुघर से जुड़ने का अपील की है. (नीचे भी पढ़ें)

श्री जमशेदपुरी ने कहा कि जमशेदपुर के नौजवानों में बढ़ती नशे की लत गंभीर चिंता का विषय है. इस पर प्रशासन और समाज, दोनों को संज्ञान लेने की जरूरत है, वरना नस्लें तबाह हो जायेंगी.  उन्होंने कहा कि आज के अभिभावक अपने बच्चो को समय नहीं दे पा रहे हैं और उन्हें कम उम्र में ही मोबाइल थमा देते हैं जो उन्हें ग़लत रास्ते की ओर ले जा रहा है. उन्होंने ग़ुरबानी हवाला देते हुए बताया कि कहती है, जित खादे तन पीढ़िये मन में चले विकार अर्थात जिस चीज को खाने से शरीर रोगी हो जाये, मन में विकार पेदा हो (ग़लत ख़्याल) उसे त्याग देना चाहिए.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!