खबरJamshedpur : छह कोरोना वारियर्स ने किया प्लाज्मा डोनेशन, जरूरतमंदों को 10...
spot_img

Jamshedpur : छह कोरोना वारियर्स ने किया प्लाज्मा डोनेशन, जरूरतमंदों को 10 दिन का फूड पैकेट उपलब्ध करायेगी रेड क्रॉस सोसाइटी, चल रही तैयारी

राशिफल

जमशेदपुर : जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश में जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाईटी तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयोजन में कोविड-19 मरीजों के लिए चलाये जा रहे कॉन्वाल्सेंट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में आज 6 कोरोना वारियर्स ने अपना प्लाज्मा दान किया। शैलेश शर्मा, मौसम बाग-टाटा स्टील, मिली साहू, अमृत पाल सिंह, सुखविन्दर सिंह-टाटा स्टील तथा अशोक कुमार मंडल-टाटा स्टील ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा का दान किया। इस अवसर पर जिला में प्लाज्मा डोनेशन की नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षु उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी के साथ, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक में चिकित्सक डॉ. एल. बी. सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला एवं तकनीशियनों की टीम ने प्लाज्मा दान करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष सूरज कुमार ने प्लाज्मा डोनेशन पर एक बेब पेज की शुरुआत करते हुए युवाओं से आग्रह किया है कि वे समाज में बदलाव के सुत्रधार की अपनी भूमिका निभायें और कोविड निगेटिव होने पर जरूरतमंद कोविड-19 मरीजों के लिए प्लाज्मा का दान करें। (नीचे भी पढ़ें)

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा कोरोना के दूसरे फेज के दौरान लागू पाबंदियों के दौरान समाज के ऐसे गरीब वर्ग के बीच दस दस दिन का कच्चा राशन देने की तैयारी की जा रही है, जो रोज कमाने खाने वाले हैं तथा जिन्हें अन्त्योदय के तहत राशन नहीं उपलब्ध होता। ऐसे लोगों को सरकार द्वारा जारी सुविधा भी नहीं मिलने के कारण उनकी स्थिति और भी गम्भीर हो जाती है। सबसे दयनीय स्थिति फुटपाथ तथा झोपड़पट्टियों में जिन्दगी बसर करने वालों की होती है, जिनके पास अपने अस्तित्व का कोई प्रमाण नहीं होता। गत वर्ष कोरोना लॉकडाउन के दौरान रेड क्रॉस, टाटा स्टील विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, गुरुद्वारा द्वारा ऐसे लोगों को राशन तथा तैयार भोजन उपलब्ध करवाया गया था। इस बार सम्पूर्ण लॉकडाउन नहीं होने के बावजूद भूख की स्थिति पिछली बार से भी विकराल नजर आ रही है। रेड क्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर सभी संगठनों से आगे आने की अपील किया है। रेड क्रॉस के सदस्यों तथा मददगारों से भी आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया है। रेड क्रॉस द्वारा पूर्व की तरह दस-दस दिन के का फूड पैकेट बनाने की तैयारी चल रही है। एक फूड पैकेट की कीमत 350/- रुपये की सहयोग राशि निर्धारित की गयी है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading