खबरJamshedpur : समाजसेवी रवि जायसवाल व रानी गुप्ता ने किया जरूरतमंद को...
spot_img

Jamshedpur : समाजसेवी रवि जायसवाल व रानी गुप्ता ने किया जरूरतमंद को सहयोग

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाजसेवी रवि जयसवाल के सहयोग से शहर की ही समाज सेविका व महिला सशक्तिकरण राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन झारखंड की प्रांतीय महासचिव एवं महिला विकास बिहार-झारखंड की अध्यक्ष रानी गुप्ता ने मंगलवार को विद्यापति नगर के गौतम रोड निवासी बुजुर्ग दंपत्ति को महीने भर का राशन तथा जरूरत की आवश्यक सामग्री एवं नगद रुपया देकर सहयोग किया। रानी गुप्ता ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि इस दंपत्ति की सेवा करने वाला कोई नहीं है। बुढ़ापे में उनकी नजरें बहुत कमजोर हो गई है, जो चश्मा था उनके पास वह भी टूट गया है। चश्मा बनवाने का उनके पास पैसा नहीं है। उनकी माली स्थिति बहुत दयनीय है। गरीबी में किसी तरह कष्ट भरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके आय का कोई जरिया नहीं है। बहुत ही मजबूर परिवार है। बुढ़ापे की तकलीफों भरी जिंदगी के बीच एक नई शारीरिक समस्या उनके सामने आ खड़ी है, जिसे लेकर वे काफी चिंतित हैं। बुजुर्ग के शरीर में जगह-जगह गांठें उभर आई हैं। डॉक्टर की राय माने तो इन्हें असाध्य बीमारी की शिकायत हो गई है, जिसका इलाज करा पाने में सक्षम नहीं है। इस बेबस बुजुर्ग दंपत्ति के आवास पर पहुंचकर रानी गुप्ता ने सहयोग किया। मजबूर जरूरतमंद दंपत्ति ने रानी गुप्ता जी को मौके पर अपनी आपबीती सुनाई। इसे रवि जायसवाल और रानी गुप्ता ने ध्यानपूर्वक सुना एवं भविष्य में इसी तरह का सहयोग करने का वचन दिया। मौके पर पीड़ित परिवार के बुजुर्ग दंपत्ति, उनकी सहयोगी समाज सेवीका कमलजीत कौर, जसवीर कौर , राजवीर सिंह, गुरमीत सिंह उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading