खबरJamshedpur : पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले...
spot_img

Jamshedpur : पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

राशिफल

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही लुथरस इंदवार कि बुधवार की शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। साथी सहकर्मियों ने उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से गुमला जिले के रहने वाले थे। वह लगभग 6 सालों से गोलमुरी पुलिस लाइन में पदस्थापित थे। इसके पहले लूथरस लातेहार जिले में पदस्थापित थे। सहकर्मी संदीप ने बताया कि मृतक की तबीयत लगभग एक हफ्ते से खराब चल रही थी। शायद उन्हें बवासीर की शिकायत थी। पर वह किसी को इस बारे में नहीं बताते थे। मंगलवार की शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गये। अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात हो जाने के कारण शव एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। अभी तक शव की कोरोना जांच नहीं हुई है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading