खबरJamshedpur-Sonari-BJP : सोनारी भाजपा ने किया विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा, समस्याओं...
spot_img

Jamshedpur-Sonari-BJP : सोनारी भाजपा ने किया विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा, समस्याओं के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से मिलने का निर्णय

राशिफल

जमशेदपुर : सोनारी क्षेत्र के आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं पठन-पाठन केंद्र की स्थिति के बारे में जानकारी लेने सोनारी भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में रूपनगर, निर्मल नगर सहित कुल 6 आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया गया। प्रशांत पोद्दार ने बताया कि दौरे के क्रम में यह जानकर हैरानी हुई कि विगत 5 महीनों से सरकार द्वारा उनका मानदेय बंद है, जिसके वजह से पठन-पाठन के साथ ही सेविकाओं पर परिवार पालने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कहीं कहीं बच्चों की कम संख्या भी देखने को मिली। आंगनबाड़ी सेविका को बच्चों की संख्या बढ़ाने को कहा गया। ज्यादातर केंद्र में बिजली भी नही था। सारी कुव्यवस्था पर रिपोर्ट बनाकर सांसद विद्युत वरण महतो को दिया जायेगा, आंगनबाड़ी केंद्रों के निरिक्षण का कार्य आगे भी जारी रहेगा। (नीचे भी पढ़ें)

इस पर विभाग के उच्च अधिकारी से बहुत जल्द मिलकर कार्रवाई के लिये पहल करने को दबाव बनाया जाएगा। दौरे में उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, भरत भुषण, विकास साहू, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील हेसा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजपाल सिंह, महिला नेत्री नेहा साहू, कविता मुंडा, सरिता दास, सचिदानंद सिंह, विराज दे, पंडित किशोर चट्टार्जी, काजल मुखर्जी, डा दीपक घोष, धर्मेन्द्र ठाकुर, डा राजीव यादव, मुन्ना कुमार, संतोष, सन्नी सिंह, संजय, मास्टर जी, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading