खबरJamshedpur sonari flood effected gets home : बाढ़ पीड़िता अनीता देवी के...
spot_img

Jamshedpur sonari flood effected gets home : बाढ़ पीड़िता अनीता देवी के गृह प्रवेश में भाजपा नेता नीरज सिंह भी हुए शामिल, नीरज सिंह ने ही  पहल कर अनीता का बनवाया घर

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो के शांतिनगर निवासी अनीता देवी आज अपने नये बने घर की गृह प्रवेश पूजा के बाद सपरिवार रहने चली आईं. इस समारोह में उन्हें घर बनाकर देनेवाले भाजपा नेता नीरज सिंह समेत क्षेत्र के अन्य भाजपा नेता भी शामिल हुए.  (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि पिछली बरसात में आई बाढ़ के तेज बहाव में मानगो शांति नगर निवासी अनीता देवी का घर बह गया था. इसके बाद उनके परिवार के पास सर छुपाने का ठिकाना भी नहीं बचा था. वे पूरे परिवार के साथ किसी तरह गुजर कर रही थीं. मानगो मंडल भाजपा के लोगों से इसकी सूचना मिलने पर भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया एवं परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें घर बना कर देने का वायदा किया था. घर बन जाने के बाद आज परिवार ने गृह प्रवेश किया जिसमें नीरज सिंह ने भी शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया.(नीचे भी पढ़ें)

अनीता देवी ने कहा की बाढ़ में घर बह जाने के बाद उनके परिवार का कोई सहारा नहीं रह गया था. मदद का भरोसा तो कई लोगों ने दिलाया, किन्तु बाद में कोई आगे नहीं आया. नीरज सिंह ने मिल कर भरोसा दिलाया था और आज हम नये घर का पूजन कर उसमें प्रवेश कर रहे हैं. गृह प्रवेश पूजन में मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री संतोष उपाध्याय, मानगो मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष एमके गिरि, मानगो मंडल भाजयुमो अध्यक्ष सुशील पांडे, महामंत्री दीपक तिवारी, रोहित समेत मानगो भाजपा के कई लोग शामिल हुए.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading