जमशेदपुर : अयोध्या में राम जन्मभूमि के शिलान्यास के अवसर पर बुधवार को रत्नम ऋषि कैंपस के जागरूक नागरिकों ने सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन कर देश के इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने का काम किया। कोरोना के प्रचंड प्रकोप को देखते हुए सभी प्रतिभागियों ने मास्क का प्रयोग तथा शारीरिक दूरी का पालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दिन में 11.30 बजे आचार्य योगानन्द झा के नेतृत्व में आरम्भ हुआ। यजमान थे विनोद कुमार सिंह। कैंपस की करीब 20 महिलाओं ने तथा 10 पुरुषों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में किशोर कुमार,कुमार हीरा सिंह, एन चौबे, मुक्ति नारायण रॉय, एके बनर्जी और बी कृष्णा राव की भूमिका उलेखनीय रही।
[metaslider id=15963 cssclass=””]