spot_img

Jamshedpur : कपाली के बंधुगोड़ा से किशोरी लापता, सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस कर रही जांच-Video

राशिफल

जमशेदपुर : कपाली के बंधुगोड़ा की रहने वाली 11 वर्षीय सोमी मुंडा गायब हो गई है। परिजनों ने घटना की जानकारी शनिवार को कपाली ओपी के प्रभारी को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी सीसीटीवी फुटेज में कपाली में ही नजर आई है। किशोरी के पीछे तहमद पहने कोई व्यक्ति तेजी से किशोरी की तरफ बढ़ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)

पुलिस को परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिया है। बंधुगोड़ा के रहनेवाले अर्जुन सोरेन ने पुलिस को बताया की किशोरी 3 जून को तब गायब हुई है जब वह घर से सब्जी खरीदने के लिए बाहर निकली थी। वह उड़ीसा के मयूरभंज की रहने वाली है। किशोरी अर्जुन सोरेन के साली की बेटी है और लगभग 4 साल से कपाली में अर्जुन सोरेन के घर में ही रह रही थी। अर्जुन सोरेन ने पुलिस से मांग की है कि जल्द किशोरी का पता लगाकर परिजनों को सौंपा जाए।

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!