spot_img

jamshedpur-सृष्टि महिला विकास समिति की अध्यक्ष ने की पूर्व डीजीपी से शिष्टाचार मुलाकात

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर की समाज सेविका सह सामाजिक संगठन ” सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति ” बिहार / झारखंड की अध्यक्षा रानी गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्व डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस राजीव रंजन एवं उनकी पत्नी मंजू सिंह से उनके जमशेदपुर आगमन पर विशेष रूप से शिष्टाचार मुलाकात कर संस्था की ओर से उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया. मुलाकात के दौरान समाजसेवी रानी गुप्ता ने सामाजिक उत्थान हेतु उनकी संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के द्वारा कोरोना महामारी के बंदी के दौरान से अब तक जरूरतमंद लोगों के बीच किए गए सामाजिक कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराते हुए संस्था के द्वारा जरूरतमंद महिलाओं बच्चों के लिए किए जा रहे विशेष कार्य की भी चर्चा की. मौके पर मौजूद पूर्व इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस राजीव रंजन एवं उनकी पत्नी मंजू सिंह, समाजसेविका  रानी गुप्ता और उनकी सामाजिक संस्था के द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को निरंतर क्रियाशील बनाए रखने की शुभकामना दिया. इस मुलाकात के दौरान सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की सक्रिय पदाधिकारी पूनम देवी मौजूद रही. 

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!