Jamshedpur traders group went ranchi : जमशेदपुर के सौ से अधिक व्यवसायियों का दल रांची के लिए रवाना, रांची में कृषि उपज व पशुधन विधेयक विरोधी बैठक में होगा शामिल

कृषि उपज एवं पशुधन विधेयक के विरुद्ध राज्य भर के व्यापारी हो रहे गोलबंद, आंदोलन को धारदार बनाने के लिए रांची में हो रही बैठक

राशिफल

जमशेदपुर : कृषि उपज एवं पशुधन विधेयक के विरुद्ध प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के लिए 100 से ज्यादा व्यवसायी बुधवार को रांची रवाना हुए. इनमें सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं बाजार समिति के सदस्य इस संयुक्त दल में शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

राज्य सरकार द्वारा झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक के माध्यम से खाद्यान्नों पर दो प्रतिशत मंडी शुल्क लगाये जाने के विरोध में सिंहभूम चैम्बर ऑफ  कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का आंदोलन अनवरत जारी है. इस संदर्भ में चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि इस विधेयक के विरोध में पूरे प्रदेश के व्यापारी गोलबंद हो रहे हैं. इस आंदोलन को धार देने एवं राज्य स्तरीय रणनीति तैयार करने के लिए झारखंड फेडरेशन के तत्वावधान में एक प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें भाग लेने के लिए आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नेतृत्व में शहर के करीब 100 व्यापारियों का दल बैठक में अपनी बातें बुलंदी से रखने के लिए रांची रवाना हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष (ट्रेड) नितेश धूत, सचिव (ट्रेड) अनिल मोदी,  सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, परसुडीह बाजार समिति के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, पवन नरेड़ी, करण ओझा, विजय अग्रवाल, संजीव कुमार, संतोष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल,  शंकरलाल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, विनोद मित्तल, भीमसेन शर्मा, रामचंद्र जी, सर्बजीत गुप्ता, बंटी अग्रवाल, मनोज गोयल, संजय अग्रवाल, मनोज आगीवाल, मनोज बागड़ी, किशनलाल जी, गणेश बोरा, अजय अग्रवाल, आदि शामिल हैं.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!