खबरजमशेदपुर पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, सरकार ने शिथिल की केंद्र...
spot_img

जमशेदपुर पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, सरकार ने शिथिल की केंद्र का एमवी एक्ट, तीन माह चलेगा जागरूकता अभियान

राशिफल

साकची में चल रहा जागरूकता अभियान.

जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा लगाये गये जुर्माना की राशि को फिलहाल वसूलने से इनकार कर दिया है. शुक्रवार की रात हुए फैसले में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तत्काल प्रभाव से इस तरह की एमवी एक्ट के तहत हर्जाना वसूलने की प्रक्रिया को रोकने का आदेश दिया था.  परिवहन मंत्री सीपी सिंह के दबाव के बाद यह आदेश बदला गया था. इसके तहत पुलिस और परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को कहा गया है कि वे  लोग तीन माह तक लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करें. उनको बताये कि क्यों जरूरी है और क्या परेशानी है. क्या दस्तावेज उनको बनाया जाना है या विभागीय अधिकारियों को कहा गया है कि वे लोग परिवहन की जांच आराम से करते रहे, ऐसी व्यवस्था हो कि लोगों को तत्काल सारे दस्तावेज बन जाये.

पुलिस दे रही जागरूकता परचा.

लोगों को भी अपने दस्तावेज को अपडेट करने का समय दिया गया है. इसके तहत जमशेदपुर पुलिस ने यातायात  पुलिस उपाधीक्षक की देखरेख में साकची गोलचक्कर  समेत आसपास के इलाके में जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी की गयी है. इसके तहत लोगों को बताया जा रहा है कि उनको क्या करना है, क्या नहीं करना और क्या दस्तावेज सड़क पर गाड़ी लेकर चलने के लिए जरूरी है. 

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading