जमशेदपुर : तुलसी भवन की साहित्य समिति की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ का आयोजन हुआ, साथ ही रामधारी सिंह ‘दिनकर’ एवं प्रताप नारायण मिश्र की जयंती भी मनाई गयी. संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित काव्य कलश में अतिथि के रूप में ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ महामाया प्रसाद विनोद, उपाध्यक्ष डॉ विष्णुदेव तिवारी, महामंत्री डॉ जयकान्त सिंह ‘जय’, संगठन मंत्री कौशल मुहब्बतपुरी, कार्य समिति सदस्य डॉ ओम प्रकाश ‘राजापुरी’ एवं प्रवर समिति के डॉ ब्रजभूषण मिश्र, कनक किशोर, महेन्द्र प्रसाद सिंह एवं कमलेश राय उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
पारंभ में तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने आगत कवियों का स्वागत किया. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद माधवी उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. इसके बाद सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अगले सत्र में हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामधारी सिंह दिनकर एवं प्रताप नारायण मिश्र का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: सुरेश चन्द्र झा तथा वसंत जमशेदपुरी ने प्रस्तुत किया. इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने हिन्दी की सुप्रसिद्ध पत्रिका “शब्दिता” के राम दरश मिश्र अंक एवं “भोजपुरी सम्मेलन पत्रिका” के सितम्बर अंक का लोकार्पण किया. (नीचे भी पढ़ें)
‘काव्य कलश’ के अन्तर्गत उपस्थित आगंतुक कवियों के अलावा शहर के कुल 64 रचनाकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया, जिनमें डॉ रागिनी भूषण, राजेश चरण, हरिहर राय चौहान, वीणा पाण्डेय भारती, सविता सिंह मीरा, वीणा कुमारी नंदिनी, प्रदीप कुमार मिश्र, ममता कर्ण, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, शिप्रा सैनी मौर्या, शीतल प्रसाद दुबे, क्षमाश्री दुबे, जितेश तिवारी, उमा पाण्डेय, शिव नन्दन सिंह, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, माधवी उपाध्याय, निवेदिता श्रीवास्तव, उपासना सिन्हा, नीता सागर चौधरी, विन्ध्यवासिनी तिवारी, उषा झा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, मेहा मिश्रा, अजय प्रजापति, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’ आदि शामिल रहे.