
जादूगोड़ा : सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया में बुधवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में जादूगोड़ा के धरामडीह निवासी यूसिल कर्मी पिंटू साह की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने रॉयल एनफील्ड JH05CU1962 पर सवार होकर रांची से घर लौट रहे थे। तेज बारिश में आगे सड़क देखने मे दिक्कत हुई और अन्य वाहन को पीछे टक्कर मार दिया। इसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। के क्रम में उसके बाद गम्हरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
[metaslider id=15963 cssclass=””]