जमशेदपुर : सामाजिक संस्था उलगुलान कोल्हान के द्वारा संस्था के संस्थापक सूरज कुमार के नेतृत्व में हरहरगुट्टू बागबेड़ा के राजा तालाब के पास स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो नवयुवक शामिल हुए और भजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिसमें मुख्य रूप से जनसंघ काल के कई वरिष्ठ भाजपा सदस्य भी उपस्थित हुए थे। इस अवसर पर अमित अग्रवाल ने कहा कि हरहरगुट्टू जैसे ग्रामीण क्षेत्र के नवयुवकों के सक्रिय राजनीति में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह, संजय शर्मा, लक्ष्य ख़िरवाल, संतोष नमता, बादल प्रधान, विजय पांडेय, राहुल प्रसाद, मोनू कुमार, अमन तिवारी, राहुल कुमार, गौरव सिंह, रोहित कुमार, विवेक सिंह समेत अनेक नवयुवक उपस्थित थे।
[metaslider id=15963 cssclass=””]