खबरJamshedpur : भाजयुमो ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत बारीडीह गोलचक्कर...
spot_img

Jamshedpur : भाजयुमो ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत बारीडीह गोलचक्कर पर लगायी प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को दर्शाया

राशिफल

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संचालित सेवा और समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को भाजयुमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में स्थानीय गोलचक्कर के समीप एक प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने किया एवं सभी से उनके मोबाइल में नमो एप डाउनलोड कराया गया। इस दौरान भाजयुमो की ओर से बताया गया कि नरेंद्र मोदी के 13 साल प्रधानमंत्री रहे हैं। उनके जन कल्याण के किए गए क्रिया-कलाप को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया गया है। (नीचे भी पढ़ें)

नमो एप विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी सुमित श्रीवास्तव ने दी। इस कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ‘राजा’, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीलू झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष पिंटू सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष और उनकी टीम, भाजपा के जीवन साहू, अरुण तिवारी, मनमोहन लाल बुल्लू एवं भाजपा व भाजयुमो बारीडीह मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading