जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुबिली रोड स्थित विहंगम योग आश्रम में सेवानिवृत्त कर्नल निर्मल कुमार द्वारा भारत पेट्रोलियम डीपो के सुपरवाइजर संजय चौबे दंपति को विहंगम योग की क्रियात्मक साधना अभ्यास पद्धति से अवगत कराते हुए विश्व की अद्वितीय आध्यात्मिक सदग्रंथ “स्वर्वेद” प्रदान की गई. कोल्हान युवा संत समाज प्रमुख नीरज मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों के जीवन में मनोनिग्रह अत्यंत आवश्यक है, “स्वर्वेद” पाठ एवम विहंगम योग अभ्यास मानव जीवन के लिए उपयोगी है. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के संयोजक मंडल सदस्य घनश्याम गोयल, क्षेत्रीय प्रभारी बिजेन्द्र उपाध्याय, उमेश यादव, पुरोहित संजय कुमार उपस्थित थे। यह जानकारी विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा ने दी.