जमशेदपुर : आज झारखंड के लाल वीर शहीद किशन दुबे की छठी पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक और अन्य नागरिकों ने पुष्पांजलि देकर नमन किया। शहीद किशन दुबे के भाई कन्हैया दुबे ने उनकी वीरता का स्मरण करवाया और उनकी माता से मिलकर उनका हाल जाना। इस अवसर पर भारत माता की जय एवं शहीद किशन दुबे अमर रहे के नारे से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान शिवा प्रसाद, गुड्डू, शहीद किशन दुबे के भाई कन्हैया दुबे, उनकी माता समेत अन्य नागरिक उपस्थित थे।
[metaslider id=15963 cssclass=””]