जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन, झारखंड प्रदेश के अंतर्गत अलग अलग जोन के लिए तीन पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया . जमशेदपुर के कदमा मोहिनी कांप्लेक्स में कृष्णा सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में वीरांगना पदाधिकारी प्रभा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ. बैठक में कोल्हान वीरांगना की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने ललिता राय को कोल्हान वीरांगना का संगठन सचिव मनोनीत किया. (नीचे भी पढ़े)
पूर्वी सिंहभूम की जिलाध्यक्ष सुनंदा सिंह ने मारूति सिंह को बिष्टुपुर मंडल का महासचिव मनोनीत किया. सरायकेला की जिलाध्यक्ष संजू सिंह ने रेनू सिंह को सरायकेला जिला का संगठन सचिव मनोनीत किया. नवनियुक्त तीनो पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया.इस मौके पर वीरांगना सर्वश्रीमती प्रभा सिंह, सरोज सिंह, सुनंदा सिंह, मंजू सिंह, पूर्णीमा सिंह, संजू सिंह, रेखा सिंह, कंचन सिंह, कृष्णा सिंह, माधवी सिंह, रिंकू सिंह, नीलम सिंह आदि ने सभी को बधाई दी.