खबरJamshedpur : विद्यार्थी परिषद, झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ, कैरेज कॉलोनी में ब्राह्मण...
spot_img

Jamshedpur : विद्यार्थी परिषद, झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ, कैरेज कॉलोनी में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने मनायी परशुराम जयंती, जय परशुराम के जयकारे के साथ की गयी कोरोना मुक्ति की कामना

राशिफल

जमशेदपुर : भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न नगरों में सेवा कार्य किया गया. आदित्यपुर में नगर मंत्री कन्हैया कुमार के नेतृत्व में सेवा कार्य के अनुरूप खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदित्यपुर नगर के नगर मंत्री कन्हैया कुमार, शिवानंद उपाध्याय, राजू कुमार, अंकित कुमार, आशीष कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. जुगसलाई के नगर मंत्री कार्तिक झा एवं परसुडीह के नगर मंत्री सौरभ शुक्ला के संयुक्त नेतृत्व में बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन में भी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर जुगसलाई नगर मंत्री कार्तिक झा, परसुडीह नगर मंत्री सौरभ शुक्ला, गौरव साहू,आयुष झा, सत्यम शुक्ला एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ : अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जयंती का आयोजन साकची स्थित झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के कार्यालय में किया गया. इस वैश्विक महामारी में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इसका आयोजन किया गया. सभी ने यह वैश्विक महामारी पूरे भारत से जल्द से जल्द दूर हो यही कामना की गई. भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं सभी को दी. साथ ही साथ अक्षय तृतीया की बधाई भी दी. सभी ने अपनी क्षमता और अपने स्तर अनुसार कोविड-19 में हर जरूरतमंदों को सुविधा पहुंचाने का भी संकल्प लिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से संघ के महामंत्री अशोक पाण्डे, उमेश पाण्डे सुधीर तिवारी, अविनाश मिश्रा, पप्पू शुक्ला समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

ब्राह्मण युवा शक्ति संघ : शिव मंदिर कैरेज कॉलोनी में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के द्वारा कोविड को देखते हुए सादगी पूर्ण तरीके से भगवान परशूराम की पूजा-अर्चना की गई. साथ ही इस वैश्विक महामारी से उबरने के लिये भगवान श्री परशुराम के चरणों मे विशेष पूजा-अर्चना की गई और त्रैलोक्य विजय कवच, स्तवराज स्तोत्र और मन्त्र कल्पतरू समेत अन्य चमत्कारी मन्त्रो से आह्वान कर इस कोरोना मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया. उक्त अवसर पर संघ के संयोजक कमलेश दुबे ने बताया कि भगवान श्री परशुराम शस्त्र विधा के महान गुरु थे. वे आज भी पृथ्वी पर सशरीर मौजूद हैं. भगवान परशुराम नारी सशक्तीकरण के पक्षधर रहे हैं. ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने भगवान श्री परशुराम की विशेष पूजा कर शहर में शांति व्यवस्था और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गयी. साथ ही भगवान से इस वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिये पण्डित ने मंत्रोच्चार के उद्घोष से माहौल को खुशनुमा कर दिया. साथ ही आश्वस्त किया कि जल्द ही इस देश से कोरोना नामक विपदा को समाप्त कर भगवान श्री परशुराम जी अमन और शांति बहाल करेंगे. पूजा संपन्न होने के उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण कर जय परशुराम का जयकारा लगाया. कार्यक्रम में अप्पू तिवारी, अरुण शुक्ला, अभिषेक ओझा, सीपी शुक्ला, सन्तोष जोशी, विजय तिवारी, नीरज दुबे, अंकित ओझा, निखिल तिवारी, सूरज ओझा, दीपक दुबे, अमन तिवारी, अशोक चौबे, सन्तोष दुबे, अशोक उपाध्याय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading