जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद टेल्को नगर बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन किया गया. मां दुर्गा के समकक्ष यह अनुष्ठान टेल्को हुडको दुर्गा पूजा पंडाल में किया गया. इसमें अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, विभाग बजरंग दल के संयोजक जनार्दन पांडे, जमशेदपुर महानगर के सह मंत्री मुन्ना दुबे, जमशेदपुर महानगर के सत्संग प्रमुख आनंद सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरूआत विश्व हिंदू परिषद टेल्को नगर के मंत्री रितेश ओझा के द्वारा किया गया, जिसमें नगर अध्यक्ष कृष्णा कौस्तुभ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके पश्चात टेल्को नगर बजरंग दल के संयोजक प्रतीक रॉय द्वारा देवी सिंह को भगवा वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री देवी सिंह ने टेल्को नगर के कार्यकर्ताओं को बौद्धिक ज्ञान दिया. इसके साथ ही हिंदू धर्म पर चर्चा की और इतिहास के बारे में बताया. शस्त्र पूजन के पीछे क्या कारण है, इस पर चर्चा की. बौद्धिक ज्ञान प्राप्त हुए कार्यकर्ताओं में बहुत ही जोश और मनोबल देखने को मिला. कार्यक्रम में टेल्को नगर के बजरंग दल के संयोजक प्रतीक रॉय, सहसंयोजक सनी चौधरी, सुरक्षा प्रमुख आकाश रजक, संपर्क प्रमुख कृष्णा रजक, सौरव घोष, सौरिन घोष, कौशिक विश्वास, विनीत, रोशन, अभय, आशुतोष झा, गजेंद्र त्रिपाठी, आदित्य सिंह, सुजीत दा, दीपक, साहिल, विश्वनाथ, नीरज सिंह, समेत अन्य उपस्थित थे.