खबरJamshedpur-weather-report : मौसम का बदला मिजाज, बारिश से शहर का पारा गिरा,...
spot_img

Jamshedpur-weather-report : मौसम का बदला मिजाज, बारिश से शहर का पारा गिरा, बढ़ेगी ठंड

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जाती हुई ठंड को एक बार फिर से बारिश ने रोक लिया है. शुक्रवार की सुबह बूंदाबूंदी ने न्यूनतम तापमान में गिरावट ला दी, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है. इसके साथ ही कनकनी भी महसूस की जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है. शुक्रवार की सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 11.3 व अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने की संभावना है. इससे ठंड भी बढ़ने की संभावना बढ़ गई है. अगले एक हफ्ते यानी 30 जनवरी से लेकर चार फरवरी तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा. एक व दो फरवरी को न्यूनतम तापमान घटकर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान
तिथि          –     न्यूनतम             – अधिकतम

29 जनवरी –      11.3                  –   27.8
30 जनवरी –      14.0                 –   26.0
31 जनवरी  –     10.0                 –   25.0
1 फरवरी    –     9.0                   –  25.0
2 फरवरी    –     9.0                   –  26.0
3 फरवरी    –     11.0                  –  27.0
4 फरवरी    –     11.0                 –  28.0

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading