जमशेदपुर : जमशेदपुर और आसपास के इलाके में गुरुवार की सुबह से मौसम में बदलाव आ गया है. जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम जिले समेत आसपास के इलाके में सुबह से बादल छाए रहने के कारण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार की दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है. इससे दिन में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही अगले 3 दिनों तक बारिश के साथ हो सकती है वज्रपात, अलर्ट जारी शुक्रवार से जमशेदपुर और अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) में भी बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार से जमशेदपुर में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की पूरी संभावना है जबकि शनिवार को जमशेदपुर में मध्यम दज्रे की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 2 और 3 अक्टूबर को विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है. हालांकि जमशेदपुर में बुधवार की शाम से बादल छाने के बाद देर शाम राजधानी के कई इलाकों में जोरदार तो कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही. वहीं राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई. राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के चास में 35.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. राज्य में न्यूनतम तापमान रांची में 22.3 डिग्री और अधिकतम तापमान चाईबासा में 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम हवा के निम्न स्तर के बदलाव, नमी की मात्र में कमी से राज्य में वर्मतान में भारी बारिश के संकेत नहीं हैं जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ भागों, पंजाब के शेष हिस्सों, पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से वापसी कर गया है.
jamshedpur-weather-report-जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम समेत कई जिलों में 3 दिनों तक हो सकती है बारिश, हो सकता है वज्रपात, सावधान रहें
[metaslider id=15963 cssclass=””]