जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को हंस फाउन्डेशन द्वारा 05 मोबाइल एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया है. एम्बुलेंस के माध्यम से ग्रामीणों क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु प्रखंडवार सूची जारी करते हुए जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव द्वारा सिविल सर्जन एवं संबंधित प्रखडों के एमओआईसी को आपसी समन्वय के साथ जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. फिलहाल ये 05 मोबाइल एंबुलेंस 10 प्रखंडों में सेवायें देंगी. (नीचे भी पढ़ें)
प्रखण्डवार एम्बुलेंस प्रतिनियुक्ति की सूची निम्नवत है-
- जेएच05डीके -3009- (चालक) प्रदीप गौर- 7667073557- पोटका एवं डुमरिया
- जेएच 5 डीके 2040- (चालक) संजय प्रसाद- 8651772381- पटमदा एवं बोड़ाम
- जेएच 05 डीके-2906- (चालक) वृकेश कुमार- 9060430221- घाटशिला एवं मुसाबनी
- जेएच 05 डीके 6660- (चालक) राजेश सिंह- 9031385833- धालभूमगढ़ एवं गुड़ाबांदा
- जेएच05 डीके-2020- (चालक) अंकित गुरूंग- 7033748937- बहरागोड़ा एवं चाकुलिया