खबरJamshedpur : नाई जागृति संघ के प्रयास से जुगसलाई में लगा कोविड...
spot_img

Jamshedpur : नाई जागृति संघ के प्रयास से जुगसलाई में लगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप, 500 लोगों को लगा वैक्सीन

राशिफल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के सहयोग से तीसरी बार कोरोना से बचाव के लिए नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैंप नाई जागृति संघ जुगसलाई मंडल कमेटी के सचिव संतोष ठाकुर के प्रयास से अग्रसेन भवन में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक लगाया गया। वैक्सीनेशन कैंप में करीब 500 लोगों ने द्वारा वैक्सीन ली, जिनमें 18 वर्ष से अधिक एवं 45 वर्ष की उम्र से अधिक लोगों को वैक्सीन दिया गया। नाई जागृति संघ ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए यह कार्य किया, जिसमें जुगसलाई मंडल के सचिव संतोष कुमार ठाकुर का अकल्पनीय योगदान रहा। (नीचे भी पढ़ें)

कमेटी के द्वारा वैक्सीन लेने वालों के लिए मिनरल वाटर बिस्किट एवं चाय की भी व्यवस्था की गयी थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में जुगसलाई मंडल के सचिव संतोष ठाकुर, अध्यक्ष सुजीत कुमार ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष राम लखन ठाकुर, नई जागृति संघ के जुगसलाई मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का योगदान रहा। कैंप में नाई जागृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर प्रदेश महासचिव एस के प्रभात एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी पहुंच कर जुगसलाई मंडल कमेटी एवं कैंप में सम्मिलित लोगों की हौसला अफजाई की एवं कोरोना जैसी महामारी में इस तरह की जागरूकता लाने के लिए धन्यवाद दिया।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading