खबरjamshedpur-women's-college- वीमेंस कॉलेज की केमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डाॅ. अन्नपूर्णा झा का विजिटिंग साइंटिस्ट...
spot_img

jamshedpur-women’s-college- वीमेंस कॉलेज की केमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डाॅ. अन्नपूर्णा झा का विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में चयन, प्राचार्या ने दी बधाई व रूसा सेल की बैठक आयोजित

राशिफल

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित वीमेंस काॅलेज की केमेस्ट्री विभागाध्यक्ष और बर्सर डाॅ अन्नपूर्णा झा का चयन इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी में विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में हुआ है। जानकारी देते हुए केयू की पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती ने बताया कि इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी, नई दिल्ली के प्रावधानों के तहत उच्च शिक्षा में विज्ञान विषय के अध्यापकगण इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। डाॅ. अन्नपूर्णा झा को तीन महीने तक वहाँ शोध के क्षेत्र में काम करने के लिए तीस हजार रुपये प्रति माह की फेलोशिप भी प्राप्त होगी। काॅलेज परिवार के लिए यह उपलब्धि गर्व की बात है।

रूसा सेल की बैठक आयोजित- वीमेंस कॉलेज में गुरुवार को रूसा सेल की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केयू की पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ शुक्ला महांती ने की। जानकारी दी गई कि केन्द्र और राज्य द्वारा प्रायोजित योजनाओं में वित्तीय पारदर्शिता तय करने के लिए कुछ आवश्यक बदलाव किये गये हैं। गत दिनों रूसा के झारखण्ड राज्य परियोजना निदेशालय द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उनका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्या के अलावा रूसा की समन्वयक डॉ. किश्वर आरा व नोडल अधिकारी डाॅ. दीपा शरण, डाॅ. रत्ना मित्रा, डाॅ. राजेंद्र कुमार जायसवाल, डाॅ. अन्नपूर्णा झा मौजूद थे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डाॅ. जावेद अहमद, डाॅ. अविनाश कुमार सिंह सहित प्रधान सहायक विश्वंभर यादव आदि शामिल हुए।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading