खबरJamshedpur - रांची में महिला योगा लीग प्रतियोगिता आयोजित, 250 से अधिक...
spot_img

Jamshedpur – रांची में महिला योगा लीग प्रतियोगिता आयोजित, 250 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, झारखंड की टीम बनी विजेता

राशिफल

जमशेदपुर : योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से रांची के सुजाता चौक स्थित रोटरी क्लब सभागार में महिला योगा लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड की टीम ने बाजी मार ली. आयोजन में झारखंड सहित ओड़िशा व छत्तीसगढ़ की 250 से अधिक महिला योग प्रतिभागी शामिल हुईं. इसे दो वर्गों, आर्टिस्टिक योगासना व ट्रेडिशनल योगसना में बांटा गया था. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय योग विभाग की निदेशिका डॉक्टर मधुलिका वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगता का शुभारंभ किया. पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रांची के विधायक सह पूर्व मंत्री सीपी सिंह शामिल हुए तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता में झारखंड को विजेता तथा ओड़िशा को उप विजेता घोषित किया गया. इस मौके पर झारखण्ड राज्य योगासना स्पोर्टस एसोशियेशन के मुख्य संरक्षक छवि विरमानी, अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडेय, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, सुधा झा, संतोषी कुमारी (कंपीटिशन डायरेक्टर), मलय डे, स्वामी देव तथा प्रहलाद भगत आदि उपस्थित थे. उक्त जानकारी योगासना स्पोर्टस एसोशियेशन ऑफ झारखंड के वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार ने दी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading