Jamshedpur yatra ngo – यात्रा संस्था ने बांटे पूजन सामग्री, छठव्रतियों की ली दुआएं

राशिफल


जमशेदपुर : जमशेदपुर की संस्था यात्रा एक नई जीवन की शुरुआत द्वारा चैती छठ महापर्व के नहाय खाय के शुभ अवसर पर जमशेदपुर के बारीडीह गोलचक्कर के समीप सूप, नारियल, पूजा के सामान और प्रसाद का छठ व्रत धारियों के बीच वितरण किया गया. इसमें मुख्य रूप से यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत की अध्यक्ष रीना सिंह उपस्थित रही. यात्रा परिवार के सदस्यों से सविता देवी, रूमा देवी, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, रविकांत शर्मा, सुबोध सिंह और सारे सदस्य उपस्थित रहे. अतिथि के रूप में समाजसेवी परशुराम सिंह बागी, चिंटू सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, समाजसेवी दिनेश सिंह, आम आदमी पार्टी के अभिषेक कुमार, महिला समाजसेवी चंदा सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!