जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर अंतर्गत परसुडीह की रहने वाली रानी राय ने छठे मुंबई ग्लोबल में हिस्सा लेकर शहर का मान बढ़ाया है। रानी राय ने इसमें शामिल होने का मौका देने के लिए इस शो के प्रोड्यूसर राजकुमार तिवारी के प्रति आभार जताया है। इतना ही नहीं उन्होंने शो के जज और बॉलीवुड के एक्टर पृथ्वी औऱ एक्ट्रेस आरती नागपाल और प्रोड्यूसर-डाइरेक्टर डॉ अजय सहाय का भी आभार जताया है। मुंबई ग्लोबल में देश के अलग-अलग हिस्सों से आयी 30 युवतियों ने हिस्सा लिया। इसमें शहर की रानी ने अपने बेहतर परफॉर्मेंस से जजों को काफी आकर्षित किया और उसे छठा मुंबई ग्लोबल इंडिया मिसेज ग्लैमरस अवार्ड मिला। रानी ने कहा कि इस शो में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव, सुनील पाल भी शामिल हुए औऱ उसका हौसला बढ़ाया। शो के एंकर अमन वर्मा थे। रानी राय परसुडीह अंतर्गत सुंदरनगर निवासी हैं। विवाहित होने के बावजूद भी उन्हें परिवार से हरसंभव सहयोग मिलता है। उनकी स्कूलिंग संत मैरिज हिंदी मीडियम स्कूल से पूर्ण हुई है।