खबरjamshedpur- उलीडीह में हुए सड़क हादसे में घायल युवक का इलाज के...
spot_img

jamshedpur- उलीडीह में हुए सड़क हादसे में घायल युवक का इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से धनबाद के टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल कुमार घायल हो गए थे। राहुल कुमार की उम्र 29 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। राहुल कुमार को इलाज के लिए उमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने पर राहुल के परिजन धनबाद से बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वापस शहर ले गए हैं। राहुल जमशेदपुर में एक कंसलटेंसी में काम करता था और वह हिल व्यू कॉलोनी में किराए पर रहता था। बताते हैं कि रात 1:00 बजे वह पैदल अपने घर जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी‌। रात को घर पर मौजूद पुलिस ने उसे देखा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading