Jamshedpur-Youth-INTUC : समय की मांग है टेक्नोलॉजी के साथ खुद में परिवर्तन लायें मजदूर : शैलेश पांडेय / आदित्यपुर में केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड एवं राष्ट्रीय यूथ इंटक ने मनाया मजदूर दिवस

राशिफल

जमशेदपुर : केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आदित्यपुर एस टाइप हाल में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्र श्रमिक शिक्षा बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) भारत सरकार के निदेशक संजय कुमार, झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पांडेय एवं केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के पदाधिकारी पीएन शाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज़्वलित कर किया. निदेशक संजय कुमार ने कहा कि मजदूर देश की धरोहर हैं, उनके श्रम पर ही देश की प्रगति निर्भर करती है. मजदूर अपने खून पसीने से देश को सींचता-संवारता है. मजदूर की शक्ति है कि आजादी के 75 वर्ष से आज तक देश निरंतर विकास की पटरी पर दौड़ रहा है एवं नये उपकरण स्वयं अब देश में बनाएं जा रहे हैं. झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि मजदूर अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए खुद को टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट करें, नहीं तो टेक्नॉलोजी जिस प्रकार निरंतर चेंज हो रही है, कुछ दिनों बाद मजदूरों को अपना रोजगार बचाना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने सभागार में उपस्थित मजदूरों को आश्वासन दिया कि औधोगिक क्षेत्र के मजदूरों के लिए हर 3 महीनों पर वह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेंगे, जहां उनहें विश्व स्तरीय टेक्नॉलोजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा. पीएन शाह ने कहा कि शिकागो में मजदूर आंदोलन में हजारों मजदूरों की जान न्योछावर होने के बाद मजदूरों को 1 मई को जीत प्राप्त हुई थी, जिसे मजदूर दिवस के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है. इसी आंदोलन की देन है कि काम के घंटे 8 हुए. इस पर सभागार में उपस्थित मजदूरों को विस्तृत रूप से जानकारी दी. कार्यक्रम को केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में औधोगिक क्षेत्र के वीना मेटल, एकरोपोली, सोनिको, आरूष मेटल, बरेकस इंडिया, आर एस बी, रामकृष्ण फोरजिंग सहित दरजन भर कंपनियों के कामगारों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी तरफ, राष्ट्रीय यूथ इंटक के तत्वावधान में यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा के निर्देश में यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव अवधेश सिंह एवं टिस्को मजदूर यूनियन के कमेटी मेंबर सह यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव कौशल कुमार के नेतृत्व में आदित्यपुर कल्पनापुरी में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पांडेय शामिल हुए. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शैलेश पांडेय ने कहा कि आज के परिवेश में केन्द्र सरकार निरंतर मजदूरों के अधिकारों का हनन करने का काम कर रही है. श्रम कानूनों को निलंबित कर मालिकों को सीधा फायदा पहुंचाने का काम कर रही है. ऐसी स्थिति में मजदूरों को एकजुट होकर सरकार का सड़क से संसद तक विरोध करने का वक्त आ गया है.

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!