Jamshedpur-Zakirnagar-Drainage-Issue : मानगो के जाकिर नगर में ड्रेनेज की समस्या से लोग परेशान, हल्की बारिश में भी सड़क पर भर जाता है गंदा पानी-Video

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो के जाकिर नगर इलाके में ड्रेनेज की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां हल्की बारिश में गंदा पानी भर जाता है। मानगो के जाकिर नगर रोड नंबर 5 में शनिवार की शाम हुई बारिश के बाद सड़क पर गंदा पानी भर गया था। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। रोजेदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। गंदे पानी की वजह से कई लोग नमाज पढ़ने नहीं जा सके। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)

इलाके के लोगों का कहना है कि कई बार उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता तक अपनी आवाज पहुंचाई। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इलाके की नाले और नालियां जाम हैं। इनकी सफाई नहीं कराई गई। हर साल मानगो नगर निगम नाला और नाली की सफाई कराता है। लेकिन ठेका होने के बाद ठेकेदार थोड़ा बहुत काम कर सारी रकम निकाल लेता है। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)

बताया जाता है कि इसमें सभी की मिलीभगत होती है। जनता हर साल परेशानी झेलती है। लोगों का कहना है कि जब चुनाव होते हैं तो नेता आकर वोट मांगते हैं। चुनाव जीतने के बाद फिर इलाके में कभी दिखाई नहीं देते। इलाके के लोग विधायक से नाराज हैं।

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!