खबरJamshedpur : गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता, नरेंद्र...
spot_img

Jamshedpur : गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा : राजेश शुक्ल

राशिफल

जमशेदपुर : प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भारत के गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व गुजरात के प्रभारी भूपेंद्र यादव को बधाई दी है। श्री शुक्ल ने कहा है कि गुजरात की जनता ने इस निकाय चुनाव में वैश्विक संक्रमण कोरोना में केंद्र सरकार के सफल दायित्व और कृषि कानून पर भी मुहर लगायी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने कहा है कि विकास ही देश का मंत्र है और विकास की जीत हो रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की जीत हो रही है और यह जीत का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है और बढ़ता रहेगा। श्री शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की संगठनात्मक क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा है कि भाजपा राजनीति की दिशा बदलती है। राजनीति के साथ प्रवाह में बहते जाना भाजपा का काम नही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जिस तरह से लोकाभिमुख शासन दिया, जिस तरह से कल्याणकारी राज्य की कल्पना को सिद्ध करने के लिए मनोयोग से प्रयास किया, उसी का परिणाम है कि भाजपा के लोककल्याणकारी नीतियों में लोंगो का अटूट विश्वास है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व का ही प्रतिफल है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading