खबरjharkhand 28 judges promoted- झारखंड सरकार ने 28 जजों को जिला न्यायाधीश...
spot_img

jharkhand 28 judges promoted- झारखंड सरकार ने 28 जजों को जिला न्यायाधीश के पद पर किया प्रमोशन, जमशेदपुर, सरायकेला व चाईबासा के न्यायिक पदाधिकारी भी हुए प्रमोट, देंखे सूची, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

राशिफल

रांची: राज्य सरकार ने 28 जजों को वरीय न्यायिक सेवा से जिला न्यायाधीश के पद प्रमोशन देते पदस्थापना की है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी किया है. जारी अधिसूचना के अनुसार इन जजों को प्रमोशन मिला है. सीजीएम सह सिविल जज सीनियर डिवीजन सह सीजीएम खूंटी सत्यपाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दुमका धर्मेंद्र कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला- खरसावां के कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवघर संजीव कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड प्रफुल्लत कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामगढ़ कुसुम कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डालटेनगंज निरुपम कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी साहेबगंज शैलेंद्र कुमार, एसीजीएम दुमका सूरज प्रकाश ठाकुर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चाईबासा शंकर कुमार महाराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आर्थिक अपराध रांची मिथिलेश कुमार सिंह शामिल है. (नीचे भी पढ़े)

इसके अलावा एसीजेएम गिरिडीह आलोक कुमार, एसीजेएम साहेबगंज शेखर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद, संजय कुमार सिंह, उपनिबंधक प्रोटोकॉल झारखंड हाईकोर्ट मोहम्मद फहीम, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिमडेगा आनंद मणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गुमला मनोज कुमार शर्मा, एसीजेएम साहेबगंज सूर्य मणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोडरमा कुमारी वैशाली, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गिरिडीह लक्ष्मीकांत, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद प्रसाद, एसीजेएम धनबाद कुलदीप, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हजारीबाग ऋृचा श्रीवास्तव, अवर सचिव सह उप विधि परामर्शी सुनील दत्त, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जमशेदपुर निशांत कुमार, सिविल जज हजारीबाग पुरुषोतम कुमार गोस्वामी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरायकेला मंजू कुमारी, सिविल जज रांची नीरज कुमार को प्रमोशन दिया गया है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!