खबरjharkhand-big-news-त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस होंगे झारखंड के नए राज्यपाल, जानें और...
spot_img

jharkhand-big-news-त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस होंगे झारखंड के नए राज्यपाल, जानें और किस राज्य के बदले गए गर्वनर,राज्यपाल रमेश बैस के बारे में जानिए

राशिफल


नयी दिल्लीः रमेश बैस झारखंड के नए राज्यपाल होंगे. रमेश बैस अब राज्य में द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की 9वीं राज्यपाल 2015 में बनी थी. इसके अलावा वह राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी थी. रमेश बैस छत्तीसगढ़ के रायपुर से सांसद रह चुके हैं. श्री बैस त्रिपुरा के भी राज्यपाल रह चुके है. भाजपा छतीसगढ के वरिष्ठ नेता है. रायपुर से सांसद भी रह चुके है. इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया. मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया. (नीचे भी पढे)

कौन है रमेश बैस
रमेश बैस का जन्म एमपी में 1947 मे हुआ था. 1978 में पहली बार रायपुर नगर निगम का पार्षद चुने गए थे. रमेश बैस 1980 से 84 तक विधान सभा के सदस्य रह चुके 1982 से 88 तक एमपी के प्रदेश मंत्री के पद आसीन थे. 1989 में वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और चुनाव जीत कर लोक सभा पहुंचे. 1989 से लेकर 96 तक लगातार 6 बार सांसद चुने गए. विभाजन के बाद रायपुर से लोक सभा चुनाव लड़े और सफलता पायी. श्री बैस केंद्रीय राज्य मंत्री के रुप में इस्पात और खान, रसायन उर्वरक, सुचना और प्रसारण, खान मंत्रालय पर्यावरण व वन मंत्रालय का प्रभार संभाल चुके है. छतीसगढ़ बनने के बाद तीन बार रायपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके है. 2019 में रायपुर सीट से रमेश बैस के स्थान पर सुनील सोनी को टिकट दिया और उन्होंने सफलता हासिल की. इसके बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कुछ दिन संगठन का प्रभार दिया गया. इसके बाद उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया. इसके बाद राष्ट्रपति ने श्री बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया है

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading