खबरjharkhand-bjp-झारखंड में मॉब लिचिंग को लेकर भाजपा एकजुट, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,...
spot_img

jharkhand-bjp-झारखंड में मॉब लिचिंग को लेकर भाजपा एकजुट, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश समेत कई लोग सिमडेगा में डायन बताकर महिला को मारने की कोशिश के मामले को जाना, पीड़िता से मिली, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले-प्रशासन और पुलिस की यह फेल होने का द्योतक है

राशिफल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पीड़िता को देखते हुए.

रांची : झारखंड के सिमडेगा में एक मॉब लिंचिंग की आग थमी नहीं थी कि एक महिला को डायन बताकर मारने की कोशिश की गयी. उक्त महिला सिमडेगा के कुडपानी दीपाटोली की रहने वाली झरियो देवी थी, जो किसी तरह बच पायी. उसको बचाकर रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अलग-अलग जाकर मिले. इन लोगों ने पूरे घटना की जानकारी ली. भाजपा के नेताओं ने देवकमल अस्पताल के संचालक डॉ अनंत सिन्हा से भी बातचीत की. झरियो देवी के पुत्र बिरेंद्र से भी इन लोगों ने बातचीत की और घटना के बारे में जानकारी ली. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रशासन और पुलिस फेल है. पुलिस और प्रशासन के फेल होने के कारण ही लगातार घटनाएं होती है और यहीं हाल सिमडेगा का है. यहीं कारण है कि इस मामले में राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए. इस दौरान दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में लगातार हिंसाएं हो रही है. सरकार प्रायोजित गुंडे इस तरह की घटना में शामिल रह रहे है. इसके साजिशकर्ता और षड़यंत्रकारियों की पहचान कर कार्रवाई करने की जरूरत है. इस मौके पर पूर्व मउख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार 21वीं सदी में डायन बिसाही को लेकर किसी तरह का रोकथाम नहीं कर पायी है. लोगों को शिक्षित करने की जरूरत है और प्रशासन और पुलिस की सीधे तौर पर विफलता है. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, रांची महानगर अध्यक्ष कके गुप्ता, हरविंदर सिंह बेदी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय भी मौजदू थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading