रांची : झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड भाजपा की ओर से मंगलवार को आहूत सचिवालय घेराव के दौरान रांची की पुलिस ने भाजपाइयों पर लाठीचार्ज किया. पुलिस ने भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस घटना में काफी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पूरे झारखंड से भाजपा नेता और कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उनको रोक लिया और उनकी जमकर पिटाई की. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े. इस घटना के बाद पुलिस ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची के सांसद संजय सेठ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा जमशेदपुर से गए हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी समेत तमाम नेताओं को गिरफ्तार किया गया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
हालांकि रांची के सिटी एसपी शुभांशु जैन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लोगों ने बोतल और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे जिससे कई पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मी घायल हो गए थे. उन्होंने कहा कि जब भाजपा कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड तोड़कर बलपूर्वक आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
सचिवालय के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई थी लेकिन उसका उल्लंघन करते हुए सारे लोग सचिवालय की ओर आगे बढ़ रहे थे. इनको रोकने के लिए थोड़ा बल प्रयोग किया गया. झारखंड विधानसभा का घेराव कार्यक्रम के तहत सचिवालय की ओर मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस के साथ झड़प होने के बाद उनको गिरफ्तार कर स्थानीय थानों में रखा गया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी प्रकाश ने कहा है कि भाजपा झारखंड में इस तरह के भ्रष्ट सरकार को चलने नहीं देगी. भाजपा ने संकल्प लिया है कि जिस सरकार को उखाड़ फेंकना है. पुलिस दमन के सहारे सरकार सत्तासीन रहना चाहती है जिसका भाजपा माकूल जवाब देगी.