खबरघर-घर रघुवर नारे का मंत्री सरयू राय का विरोध, दिल्ली में केंद्रीय...
spot_img

घर-घर रघुवर नारे का मंत्री सरयू राय का विरोध, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री व सरयू राय के बीच घंटो वार्ता, भाजपा में अटकलों का बाजार गरम

राशिफल

केंद्रीय मंत्री अर्जुनं मुंडा और झारखंड के मंत्री सरयू राय के साथ नागालैंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

जमशेदपुर : झारखंड में अब भाजपा चुनाव की तैयारी कर रही है. इस चुनाव के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने घर-घर रघुवर के नारे के साथ झारखंड में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. वैसे यह केंद्रीय नेतृत्व ने यह घोषणा नहीं की है कि हर घर रघुवर के नारे के साथ झारखंड में चुनाव लड़ा जायेगा या चुनाव में भाजपा का चेहरा रघुवर दास ही होंगे, लेकिन यह मान लिया गया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास कार्यों को ही आधार बनाते हुए भाजपा चुनावी मैदान में है और अगला मुख्यमंत्री के तौर पर रघुवर दास ही होंगे, जिस कारण उनके ही चेहरे पर भाजपा चुनाव लड़ सकती है. लेकिन अभी अधिकारिक घोषणा बाकि है. इस बीच मंत्री और भाजपा के थिंक टैंक कहे जाने वाले सरयू राय ने खुले तौर पर घर-घर रघुवर के बजाय घर-घर भाजपा के नारे के साथ चुनाव लड़ने की दलील दी है और इसको लेकर पार्टी आलाकमान को भी अवगत करा दिया है. इस पूरे माहौल के बीच करीब दो घंटे तक केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ मंत्री सरयू राय की लंबी गुफ्तगू चली है. खुद मंत्री सरयू राय ने इसको अपने टिवटर हैंडल पर भी डाला है और बताया है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की है. इस दौरान इन लोगों की मुलाकात नागालैंड के जनजातीय कार्य मंत्री और भाजपा के नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष इमना एलोंग से उन लोगों की मुलाकात हुई. इस ट्विट से यह साफ हुआ कि मंत्री सरयू राय और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक मंच पर ही है लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच झारखंड के चुनाव को लेकर क्या बातचीत हुई है. वैसे यह सर्वविदित है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मंत्री सरयू राय भाजपा में ही रघुवर दास के विरोधी माने जाते रहे है और यह कयास लगाये जा रहे है कि दोनों नेता झारखंड का चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही लड़ा जाये, इसकी रणनीति बनाने में लगे हुए है. वैसे दोनों नेता या भाजपा के कोई भी नेता कुछ कहने को तैयार नहीं है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading