खबरJharkhand bokaro accident - बोकारो-रामगढ़ हाइवे पर सड़क हादसा, बोकारो विधायक के...
spot_img

Jharkhand bokaro accident – बोकारो-रामगढ़ हाइवे पर सड़क हादसा, बोकारो विधायक के हाउस गार्ड में तैनात जवान व पुत्र घायल, विधायक ने हाल चाल जाना

राशिफल

बोकारो: बोकारो के भाजपा विधायक बिरंचि नारायण के हाउस गार्ड में तैनात बोकारो पुलिस बल का जवान रामधनी नायक और उसका बेटा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बोकारो रामगढ़ उच्च पथ दांतु के पास हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो भाजपा विधायक बिरंचि नारायण सदर अस्पताल पहुंचे और घायल जवान और उसके पुत्र का हालचाल जाना.(नीचे भी पढ़े)

घायल जवान और उसके पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो विधायक ने दोनों को रांची रेफर करने की बात कही. विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि बोकारो सदर अस्पताल में ना तो कर्मी है और ना ही एक्स-रे की कोई व्यवस्था और ना कोई इलाज. इसीलिए रांची रेफर बेहतर इलाज के लिए किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक जवान और उसका पुत्र आज सुबह रांची स्कूटी से गए हुए थे. लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है. हादसा का कारण क्या है यह भी जानकारी नहीं मिल पाई है. चिकित्सक ने बताया कि घायल जवान और उसके पुत्र की स्थिति गंभीर है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading