खबरJharkhand cm meets navy officials - भारतीय तटरक्षक दल के आइजी ने...
spot_img

Jharkhand cm meets navy officials – भारतीय तटरक्षक दल के आइजी ने की मुख्यमंत्री के साथ अहम बैठक, झारखंड के युवाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर

राशिफल

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आईजी) इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट दीपक सिंह ने मुलाकात की. भेंट-वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आईजी इकबाल सिंह चौहान से झारखंड में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना. मुख्यमंत्री के समक्ष आईजी इकबाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार करे तथा कोस्ट गार्ड सेवा में हमारे राज्य के लोगों को भी मौका मिले. इस निमित्त कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading