खबरjharkhand-congress-झारखंड के कांग्रेसी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा उज्जैन, भारत जोड़ो यात्रा में...
spot_img

jharkhand-congress-झारखंड के कांग्रेसी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा उज्जैन, भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

राशिफल

मध्य प्रदेश / नई दिल्ली / जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड प्रदेश से बड़े संख्या में कांग्रेस नेताओं का दल एवं यूपीए गठबंधन के मंत्री मध्यप्रदेश के उज्जैन में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. झारखंड प्रदेश से अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री आलमगीर आलम, विधायक शिल्पा नेहा तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष बिजय खां, शशिभूषण राय, वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष साकची राहुल गोस्वामी सहित कांग्रेसी शामिल हुए. पूर्वी सिंहभूम जिला के अमरजीत नाथ मिश्रा एवं जेबा खान प्रथम दिन से ही कन्याकुमारी से पदयात्रा में चल रही है. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड के कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल उज्जैन पहुंचने पर अमरजीत नाथ मिश्रा एवं जेबा खान ने स्वागत किया. साथ ही राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से मुलाकात भी कराया. दो दिन पदयात्रा में शामिल होने के उपरांत नेताओं का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिला. जिलाध्यक्ष बिजय खॉ ने परिचय करते हुए जिला में कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी साझा किया. मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी भी उपस्थित रहे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading