खबरjharkhand-congress-10 अक्टूबर से बूथ एवं पंचायत स्तर पर 82 दिनों तक चलेगा...
spot_img

jharkhand-congress-10 अक्टूबर से बूथ एवं पंचायत स्तर पर 82 दिनों तक चलेगा भारत जोड़ो यात्रा, प्रत्येक प्रखण्ड क्षेत्र में 1000 डिजिटल सदस्य को जोड़ने का मिला लक्ष्य

राशिफल

राँची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में झारखण्ड प्रदेश के 320 नव निर्वाचित प्रखण्ड अध्यक्षों के सम्मेलन का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बिजय खॉ के नेतृत्व में किया गया. जिसमें प्रखंड अध्यक्षों को भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा बूथ एवं पंचायत स्तर पर 82 दिन तक चलाया जाएगा. जिसकी रुपरेखा एवं प्रस्तावित विषय की तैयारी समय पर करने को कहा गया. जिलाध्यक्ष बिजय खॉ ने सभी निर्वाचित प्रखण्ड अध्यक्षों को बधाई देते हुए सभी दायित्व का निर्वहन पार्टी हित में करने एवं सभी कांग्रेसजनों को एक लेकर चलने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखण्ड अध्यक्ष अविलंब प्रखण्ड कार्यकारिणी का गठन 10 अक्टूबर से पूर्व करें. मण्डल स्तरीय कांग्रेस अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन 25 अक्टूबर, पंचायत स्तरीय कांग्रेस अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन 10 दिसम्बर, बूथ स्तरीय कांग्रेस अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन 30 दिसम्बर तक अवश्य कर लें. पार्टी कार्यालय का स्थापना में प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय, मंडल कांग्रेस कार्यालय, पंचायत कांग्रेस कार्यालय अनिवार्य रूप से स्थापित कर पार्टी कार्यक्रम संचालित करें, प्रत्येक प्रखण्ड क्षेत्र में प्रदेश प्रतिनिधि के सहयोग से 1000 डिजिटल सदस्य को जोड़ें. (नीचे भी पढ़े)

सभी स्तर पर प्रशिक्षण शिविर भी प्रस्तावित है: प्रखण्ड अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि अविनाश पाण्डेय,  प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल नेता आलमगीर आलम, उपनेता प्रदीप यादव, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा सांसद, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ईश्वर कुमार सिंह, सुनील कुमार झा ऊर्फ बबुआ झा, अभिजीत सिंह, आशीष ठाकुर, संजय घोष, विनोद रजक, देबुलाल सहिस, सौरभ चटर्जी, संजय कुमार साह, सतदल गिरी, अमित राय, समीर दास, बिमल बारीक, केसर आलम अंसारी  सहित वरीय नेतागण शामिल हुए. उक्ताशय की जानकारी वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने दी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading