खबरjharkhand-corona-virus-news-झारखंड की कांग्रेस विधायक अमेरिका से लौटी, रिम्स में कराया इलाज, खुद...
spot_img

jharkhand-corona-virus-news-झारखंड की कांग्रेस विधायक अमेरिका से लौटी, रिम्स में कराया इलाज, खुद को किया घर में ”कैद”

राशिफल

रांची एयरपोर्ट पर रिम्स के चिकित्सा दल के साथ जाती विधायक दीपिका पांडेय सिंह.

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है. इसको लेकर कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है जबकि हाईकोर्ट तक को बंद कर दिया गया है. किसी तरह समूह में कोई काम नहीं हो रहा है. इस बीच झारखंड की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह अमेरिका के लंबे दौरे के बाद झारखंड पहुंची. रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने खुद से एहतियात बरता और रांची के रिम्स अस्पताल को इसकी जानकारी दी. इसके बाद रिम्स से एंबुलेंस आकर उनको अस्पताल ले गया, जहां उनकी जांच की गयी. उसके बाद उनको उनके ही आवास पर क्वारंटाइन पर रहने को कहा गया है. क्वारंटाइन का मतलब है कि खुद को पूरे सोसाइटी से अलग रखना यानी घर में ही खुद को कैद में रखने जैसा है.

रिम्स के एंबुलेंस से जाती दीपिका पांडेय सिंह.

वैसे दीपिका पांडेय सिंह ने खुद ट्विटर पर ट्विट कर इसकी जानकारी दी, जिसमें उन्होंने लिखा है ”US से लौटने के बाद आज राँची airport मैंने ख़ुद को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखने का फ़ैसला किया है।दुनिया भर में ऐहतियात के तौर पर यह प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है। इसलिए किसी को घबराने की ज़रूरत नहीं है, आपकी सतर्कता सबको सुरक्षित रख सकता है.” इस ट्विट को उन्होंने खुद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी शेयर किया है और लोगों को इसकी सारी जानकारी उपलब्ध करायी है. आपको बता दें कि दीपिका पांडेय सिंह झारखंड के महगामा विधानसभा से विधायक है और उनका जुड़ाव जमशेदपुर से भी है. वे जमशेदपुर में ही एक वर्किंग वाइफ के तौर पर काम करती है और कदमा में उनके पति का अपना मकान है. वे जमशेदपुर की बहु भी है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading