खबरjharkhand-corona-virus-update-झारखंड में मरीजों की संख्या और बढ़ी, जमशेदपुर में हुई 90 सैंपल...
spot_img

jharkhand-corona-virus-update-झारखंड में मरीजों की संख्या और बढ़ी, जमशेदपुर में हुई 90 सैंपल की जांच

राशिफल

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है।आपको बता दें कि दिन पर दिन झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है । आज एक बार फिर राज्य में कुल 4 मरीज पाए गए हैं जिनमें से तीन रांची के हॉटस्पॉट बने हिंदपीढी का है और एक देवघर से है। बाबानगरी देवघर में पाया गया मरीज का ट्रेवल हिस्ट्री गुजरात का बताया जाता है जब कि झारखंड में अब तक कुल मरीजों की संख्या 59 हो गई है। जिसमे सबसे ज्यादा मरीज राँची के हिंदी पीढ़ी से है। अब तक राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजो में 3 की मौत हो चुकी है। इस तरह बढ़ता आंकड़ा झारखंड के लिए चिंता का विषय है।

दूसरी ओर, जमशेदपुर में जांच की रफ्तार जारी है। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में शुक्रवार को 90 कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच हुई। इसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया है। वहीं, 35 का जांच चल रहा है, जिसकी रिपोर्ट देर रात तक आएगी। ये सभी संदिग्ध कोल्हान सहित दूसरे जिलों का रहने वाले है। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडो से कुल 59 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। जिले में अबतक कुल 829 नमूने लिए गए है। इसमें 690 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। वहीं 112 की जांच रिपोर्ट आना बाकि है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading