खबरjharkhand-corona-virus-update-झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 67 तक पहुंचा, जमशेदपुर में सभी...
spot_img

jharkhand-corona-virus-update-झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 67 तक पहुंचा, जमशेदपुर में सभी नेगेटिव, घाटशिला के जवानों की रिपोर्ट नेगेटिव, एक जवान की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच लाया गया

राशिफल

रांची : झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। दिन पर दिन मामले बढ़ते जा रहे है। आपको बता दे कि शनिवार को हिंदपीढ़ी से कुल 4 मरीज और कांटा टोली से एक मरीज मिले है। इसके साथ ही झारखंड में कुल मरीजो की संख्‍या 67 हो गई है। वहीं इससे पहले पलामू से भी तीन कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को झारखंड के देवघर से एक और रांची के हिंदपीढ़ी से 2 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी। झारखंड में अब तक कुल तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर, घाटशिला बैरक में शुक्रवार को मिले कोरोना पॉजिटिव कांस्टेबल के संपर्क में आए 9 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी पुष्टि जिले के सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद ने किया। हालांकि बैरक के अन्य जवानों का रिपोर्ट अभी नहीं आई है रविवार को इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। हालांकि बैरक के एक जवान की तबियत ज्यादा खराब है और उसे टीएमएच में एडमिट कर इलाज किया जा रहा है। इलाज करने वाले डाक्टरों के अनुसार मरीज की स्थिति अभी ठीक नहीं है। इस मरीज के सैंपल की जांच टीएमएच के अलावा में भी चल रही है। देर रात मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच इस जवान की रिपोर्ट भी निगेटिव है पर वहां से एक पॉजिटिव केस मिलने के कारण लैब के डाक्टर व कर्मचारी सावधानी के साथ टेस्ट कर रहे हैं। शनिवार तक पूर्वी सिंहभूम जिले के 917 संदिग्ध मरीजों का सैंपल लिया जा चुका है जिसमें से 721 की रिपोर्ट आ चुका है और सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है। हालांकि 196 रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वहीं टीएमएच में शुक्रवार व शनिवार को कुल 18 सैंपल की जांच हुई है और सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं एमजीएम वायरोलॉजी लैब में शनिवार को कुल 124 सैंपल की जांच हुई और सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। देर रात रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है क्योंकि घाटशिला बैरक में कोरोना का एक पॉजिटिव केस मिलने के कारण सभी लोग तनाव।में थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading