खबरJharkhand deoghar news-सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष चिकित्सा कर्मचारी संघ का धरना...
spot_img

Jharkhand deoghar news-सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष चिकित्सा कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन, अब आर पार की लड़ाई के मूड में आंदोलनकारी

राशिफल

देवघर: 9 फरवरी को अनुबंध एएनएम व जीएनएम कर्मचारी संघ एवं अनुबंध पर चिकित्सा कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर 17 जनवरी से आहूत धरना प्रदर्शन कार्यक्रम राजभवन सहित सभी जिले के सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष चल रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को देवघर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष अलका कुमारी ने की.कार्यक्रम के लिए भोजन का प्रबंध सिविल सर्जन कार्यालय के लेखा लिपिक मनीष कुमार सिंह के द्वारा किया गया. बैठक में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र ने बैठक में कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए जानकारी दी. पारा मेडिकल नियमावली 2014 के तहत नियमितीकरण किया जाता है तो एएनएम का पद जिला स्तरीय होने के कारण इनकी नियुक्ति जिला स्तर पर की जाएगी और एएनएम के नियंत्रित पदाधिकारी जिले के सिविल सर्जन होंगे.(नीचे भी पढ़े)

ऐसी परिस्थिति में संघ की महत्ता और बढ़ जाएगी. सभी एएनएम को एकजुट होकर आंदोलन करने के बाद भी पद स्वीकृति रोस्टर क्लीयरेंस से लेकर नियमितीकरण की प्रक्रिया सफल हो पाएगी. वर्ष 2014 के नियमितीकरण नियमावली में भी देवघर जिले के एएनएमएम की नियुक्ति सबसे पहले की गई थी. पुनः देवघर जिले की अनुबंध एएनएम एकजुट रहे तो सबसे पहले देवघर जिले की एएनएम का नियमितीकरण कराया जाएगा. वही जिला अध्यक्ष श्री मिश्र के द्वारा स्वास्थ्य सहियाओं के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को देवघर जिले में नैतिक समर्थन देने की बात कहीं गई. उन्होंने कहा यदि जरूरत पड़ी तो देवघर जिले के सहियाओं के आंदोलन में झारखंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देवघर शाखा भी उनके समर्थन में कूद पड़ेगी. वही देवघर जिले के संघ के संयुक्त सचिव संजीव मिश्र ने भी अनुबंध कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया तथा संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरुण कापरी ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया. इसके अलावा विभूति कुमार, अरुण चौधरी सहित कई नियमित कर्मचारियों ने उत्साहवर्धन किया.(नीचे भी पढ़े)

इस आंदोलन में मुख्य रूप से संगीता राजहंस, आरती कुमारी, बबीता कुमारी, रीना कुमारी, मनीषा राज, संजू कुमारी, अंजू कुमारी, प्रिया कुमारी, आभा कुमारी ममता कुमारी, अधिकारी अजय कुमार, विपिन कुमार, उदय नारायण झा, मंजू टुडू, आशा देवी, आयशा, प्रज्ञा कुमारी सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया वही राजभवन के समक्ष आमरण अनशन के 17वें दिन विभाग के किसी भी प्रतिनिधि द्वारा धरनास्थल पर आकर कोई आश्वासन नहीं देने से अनुबंध कर्मचारियों में रोष है और सभी आर पार की लड़ाई के मूड में है. आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा. विदित हो कि लगातार 24 दिन से चल रहे आंदोलन से देवघर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं दयनीय हो गई है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading