खबरJharkhand deoghar para health workers strike : देवघर सिविल सर्जन कार्यालय पर...
spot_img

Jharkhand deoghar para health workers strike : देवघर सिविल सर्जन कार्यालय पर 12वें दिन भी अनुबंध कर्मियों का धरना जारी, राज्य चिकित्सा कर्मी समर्थन में 2 फरवरी को करेंगे कार्य बहिष्कार

राशिफल

देवघर : देवघर जिले के अनुबंधित पारा स्वास्थ्य कर्मियों का देवघर सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा. जिलाध्यक्ष अलका कुमारी के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में सचिव संगीता राजहंस के साथ ही विपिन कुमार, ब्रह्मचारी अजय कुमार, अमर ज्योति, पवन कुमार सिन्हा, आरती कुमारी, रीना कुमारी सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. वहीं जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी ने भी धरना प्रदर्शन में पहुंच कर आंदोलनरत अनुबंध कर्मियों को अपना समर्थन जताया. (नीचे भी पढ़ें)

 इसके अलावा झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरुण कापरी, संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र ने भी अनुबंध कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की. वहीं झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से अनुबंध कर्मियों के समर्थन में आगामी 2 फरवरी को पूरे राज्य में कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया. संघ के जिला सचिव अरुण प्रसाद यादव ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र लिख कर इसकी सूचना भी दे दी.   (नीचे भी पढ़ें)

वहीं देवघर चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन सह आमरण अनशन में डटे रहे. बता दें कि कुल 21 लोग राजभवन के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे हैं जिनमें से देवघर की शिवरानी कुमारी भी शामिल हैं. अनशन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी विभाग एवं सरकार की ओर से उनकी सुधि नहीं लिये जाने को लेकर आंदोलित कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ व्यापक आक्रोश दिख रहा है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading