खबरjharkhand-forest-officers-transfer-posting-झारखंड सरकार ने 18 वन अधिकारियों को किया इधर से उधर, जमशेदपुर,...
spot_img

jharkhand-forest-officers-transfer-posting-झारखंड सरकार ने 18 वन अधिकारियों को किया इधर से उधर, जमशेदपुर, चाईबासा समेत कई जिले के वन अधिकारियों को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

राशिफल

रांची : झारखंड सरकार ने 18 वन अधिकारियों के पद में बदलाव किया है तो कई लोगों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. कई पद खाली है, जिसके लिए अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. जमशेदपुर की डीएफओ समेत कई लोगों को नया अधिकार दिये गये है और नये प्रभार भी दिये गये है. नीचे पढ़े पूरी सूची :

  1. आशीष सपना, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड राँची अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास, झारखण्ड, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  2. अशोक कुमार, मुख्य वन संरक्षक, कार्मिक (राजपत्रित), झारखण्ड, राँची अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
  3. सत्यजीत सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक प्रसार वानिकी, संथाल परगना दुमका अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, प्रसार वानिकी, उत्तरी छोटानागपुर एवं पलामू, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  4. जब्बर सिंह, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सिंहभूम (जमशेदपुर) अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक वन संरक्षक कार्य नियोजना अंचल, जमशेदपुर, चाईबासा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  5. सतीश चन्द्र राय, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक संथाल परगना, दुमका अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, दुमका एवं (ii) वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, देवघर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  6. जेपी केशरी, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, हजारीबाग अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  7. विमल लकड़ा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, धनबाद वन प्रमण्डल, धनबाद अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, बोकारो के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  8. आरएन मिश्रा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमण्डल, हजारीबाग अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में महाप्रबंधक, लघु वन पदार्थ रियोजना अंचल, हजारीबाग एवं वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, चतरा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  9. अशोक कुमार दूबे, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, राँची वन प्रमण्डल, रांची अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में महाप्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना अंचल, राँची एवं वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  10. स्मिता पंकज, वन संरक्षक एवं राज्य वन वृक्ष विज्ञानी, राँची अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक वन संरक्षक कार्य नियोजना अंचल, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.
  11. ममता प्रियदर्शी, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, जमशेदपुर वन प्रमण्डल, जमशेदपुर अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, जमशेदपुर एवं वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, चाईबासा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.
  12. सबा आलम अंसारी, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमण्डल, गिरिडीह अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में महाप्रबंधक, लघु वन पदार्थ परियोजना अंचल, देवघर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  13. कुमार आशीष, उप निदेशक पलामू व्याघ्र परियोजना, उत्तरी प्रमण्डल, मेदिनीनगर अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, मेदिनीनगर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  14. सौरभ चन्द्रा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमण्डल, हजारीबाग अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में वन संरक्षक कार्य नियोजना अंचल, हजारीबाग एवं वन प्रमण्डल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमण्डल, कोडरमा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  15. विजय शंकर दूबे, उप वन संरक्षक प्रशिक्षण, राँची अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक उप वन संरक्षक परियोजना समन्वय इकाई, झारखण्ड सहभागी वन प्रबंधन परियोजना, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  16. दिलीप कुमार यादव, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा उत्तरी वन प्रमण्डल, गढ़वा अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, गढ़वा एवं वन संरक्षक कार्य नियोजना अंचल, मेदिनीनगर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  17. विकास पालीवाल, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमण्डल, हजारीबाग अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक निदेशक, वनरक्षी प्रशिक्षण विद्यालय, हजारीबाग एवं वन प्रमण्डल पदाधिकारी, राजकीय व्यापार प्रमण्डल, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
  18. नितीश कुमार, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, पोड़ाहाट वन प्रमण्डल, चाईबासा अपने कार्यों के अतिरिक्त अगले आदेश तक वन प्रमण्डल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमण्डल, चाईबासा एवं वन प्रमण्डल पदाधिकारी, राजकीय व्यापार प्रमण्डल, चाईबासा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading