रांची : झारखंड हाई कोर्ट के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. झारखंड हाई कोर्ट के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश अपरेश सिंह लम्बे समय से झारखंड हाई कोर्ट में न्यायाधीश हैं. करीब 11 वर्ष पहले उनकी नियुक्ति झारखंड हाई कोर्ट में जज के रूप में हुई थी.हाई कोर्ट में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई की और महत्वपूर्ण आदेश भी पारित किये.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती विगत दिनों सेवानिवृत्त हो चुके हैं. जिसके बाद ओडिशा हाई कोर्ट के सीनियर जज जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया, जो आगामी 22 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. ऐसे में पूर्व में ही कोलेजियम ने वर्तमान में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य नयायाधीश के रूप में नियुक्त किया है.